Panipat News: हाईवे पर जाम खुलवाने को लेकर होमगार्ड और ऑटो चालक भिड़े
मतलौडा। पानीपत-जींद स्टेट हाईवे स्थित मतलौडा चौक पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे जाम खुलवाने के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान और ऑटो चालक के बीच झड़प हो गई। स्थिति इतनी बढ़ गई कि दोनों ने बीच सड़क पर ही एक-दूसरे को थप्पड़ जड़ दिए। हाईवोल्टेज ड्रामे के कारण हाईवे पर करीब आधे घंटे तक हंगामा मचा रहा। बाद में दोनों में सुलह हाोगया। होमगार्ड के जवान बजराज ने बताया कि उनकी मतलौडा चौक ड्यूटी थी।बुधवार सुबह करीब 11 बजे सफीदों की तरफ से आए एक ऑटो चालक ने अपना वाहन को सड़क पर ही खड़ा कर दिया। इससे जाम बढ़ गया। उन्होंने चालक को ऑटो आगे करने की कही तो वह बहस करने लगा। ऑटो चालक ने उनको थप्पड़ मार दिया। उसने भी इसका जवाब दिया। मतलौडा थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने ऑटो चालक को पकड़ लिया। चालक ने बीच सड़क पर ही अपनी गलती स्वीकार की। मतलौडा थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। दोनों आपसी सुलह हो गया है। संवाद
#HomeGuardAndAuto-rickshawDriverClashOverClearingATrafficJamOnTheHighway #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 12, 2026, 01:43 IST
Panipat News: हाईवे पर जाम खुलवाने को लेकर होमगार्ड और ऑटो चालक भिड़े #HomeGuardAndAuto-rickshawDriverClashOverClearingATrafficJamOnTheHighway #VaranasiLiveNews
