Panipat News: प्रदोष काल में आज होगा होलिका दहन

पानीपत। इस साल दो मार्च को प्रदोष काल में होलिका दहन होगा। होलिका दहन कर लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाएंगे। तीन मार्च को चंद्रग्रहण होने से कुछ जातकों की राशियां बदल जाएंगी। चंद्र ग्रहण का सायं तीन राशि के लिए शुभ होगा। चार मार्च को फाग (धुलंडी) मनाया जाएगा। पंडित प्रवीन शास्त्री ने बताया कि बताया कि इस साल तीन मार्च को चंद्र ग्रहण होने से होलिका दहन दो मार्च को होगी। दो मार्च को प्रदोष काल में सायं 06:22 से 08:53 तक शुभ मुहूर्त में होलिका दहन होगा। तीन मार्च को चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 06:20 से शुरू होगा। सूतक काल में शुभ कार्य हवन, पूजा-पाठ नहीं किया जा सकता है। चंद्र ग्रहण दोपहर 03:20 से सायं 06:47 बजे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर के आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि होलिका दहन शुभ मुहूर्त में करना चाहिए। चंद्र ग्रहण और होली के लिए चार मार्च को दान करना अत्यंत फलदायी सिद्ध होगा। इसी दिन फाग का त्योहार मनाया जाएगा। होली के दिन ही शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ, हवन किए जा सकेंगे। चंद्रग्रहण पर तीन राशियों के लिए शुभ और अन्य के लिए थोड़ी चिंता की स्थिति बन सकती है।

#HolikaDahanWillTakePlaceTodayDuringPradoshPeriod. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 02, 2026, 03:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: प्रदोष काल में आज होगा होलिका दहन #HolikaDahanWillTakePlaceTodayDuringPradoshPeriod. #VaranasiLiveNews