Bihar News: होली की खुशियों के बीच सड़क हादसा, भाजपा के पूर्व विधायक के भतीजे की मौत; गांव में शोक की लहर
फारबिसगंजमें होली के दिन जहां पूरा इलाका रंग और गुलाल में डूबा था, वहीं परवाहा गांव में खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। 38 वर्षीय निशु ठाकुर की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। वे स्वर्गीय महानंद ठाकुर के पुत्र तथा क्षेत्र के पूर्व विधायक मायानंद ठाकुर के भतीजे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, निशु ठाकुर मोटरसाइकिल से अपने ससुराल जा रहे थे। सैफगंज से आगे दोगच्छी चौक के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। हालांकि परिजनों द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर अंतिम संस्कार करने की बात कही जा रही है। ये भी पढ़ें-Holi: गोपालगंज में जोगीरा सारा रारारा, धुरखेल और कुर्ताफाड़ होली की धूम; रंग व उल्लास से सराबोर रहा जिला होली जैसे उल्लास के पर्व पर हुई इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जहां घर-घर में रंग खेला जा रहा था, वहीं निशु ठाकुर के घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। निशु ठाकुर अपने पीछे पत्नी और छह माह के एक मासूम बेटे को छोड़ गए हैं। वे दो भाइयों में से एक थे। होली के दिन हुई इस दर्दनाक घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं और पूरे गांव को गमगीन कर दिया।
#CityStates #Crime #Bihar #Purnea #Araria #Forbesganj #ParwahaVillage #RoadAccident #HoliAccident #NishhuThakur #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 17:25 IST
Bihar News: होली की खुशियों के बीच सड़क हादसा, भाजपा के पूर्व विधायक के भतीजे की मौत; गांव में शोक की लहर #CityStates #Crime #Bihar #Purnea #Araria #Forbesganj #ParwahaVillage #RoadAccident #HoliAccident #NishhuThakur #VaranasiLiveNews
