Kurukshetra News: होली स्पेशल ट्रेन बंद, पूर्वांचल जाने वाले यात्री परेशान

कुरुक्षेत्र। प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए कुरुक्षेत्र से फुलेरा के बीच चलाई गई होली स्पेशल ट्रेन होली के पर्व से पहले ही बंद कर दी गई है। इससे अब होली पर्व पर पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुरुक्षेत्र जंक्शन पर ट्रेन बंद होने के बाद यात्री दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन में मजबूरी में सवार हो रहे। इन यात्रियों को दिल्ली से भी कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। इसके चलते यात्रियों को मजबूरी में बसों में भारी भरकम किराया देना पड़ रहा है।चार मार्च को होली मनाई जानी है। ऐसे में रविवार से लेकर तीन मार्च तक सफर करने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। ऐसे में कुरुक्षेत्र से फुलेरा के लिए चलाई गई होली स्पेशल ट्रेन बंद होने के चलते इन यात्रियों में काफी निराशा है। इन यात्रियों ने बताया कि उन्हें इस ट्रेन के बंद होने की कोई सूचना नहीं मिली थी। वह इसी ट्रेन में जाने के लिए घरों से सामान बांध कर निकले थे, लेकिन यहां अब बिहार व यूपी के पूर्वांचली जिलों के लिए कोई ट्रेन नहीं होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। कई यात्री छोटे बच्चों के साथ दोपहर की गर्मी में परेशान हो रहे है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि होली स्पेशल ट्रेन सिर्फ 23 से 28 फरवरी के बीच में ही चलाई गई थी, क्योंकि इसे चलाने की इन्हीं दिनों के बीच में मंजूरी मिली थी। दिल्ली की ओर जाने वाले प्रमुख ट्रेनों में चेयरकार और एसी कोच में 25 से 50 तक वेटिंग चल रही है। तीन मार्च की तो 50 से 80 तक की वेटिंग है। नियमित ट्रेनों में सीटें लगभग भर चुकी हैं। ऐसे में यात्रियों की नजर तत्काल कोटे की ही सीटों पर टिकी है। हालांकि तत्काल में भी एक-एक सीट के लिए कई यात्री प्रयास करेंगे, जिससे टिकट मिलना चुनौतीपूर्ण रहेगा। स्टेशन पर भीड़ बढ़ने लगी है।रेलवे स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे समय से पहले स्टेशन पहुंचें तथा टिकट की स्थिति ऑनलाइन जांचते रहें।बॉक्स-रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड की तरफ कर रहे रुखस्पेशल ट्रेन के बंद होने से और अन्य ट्रेनों में वेटिंग को देखते हुए काफी संख्या में यात्री बस स्टैंंड की तरफ रुख कर रहे हैं। यात्रियों ने बताया कि वे बसों के माध्यम से भारी भरकम किराया खर्च कर के दिल्ली तक जाएंगे और वहीं से आगे बिहार के लिए ट्रेन पकड़ेंगे। कुरुक्षेत्र ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे प्रवासी मजदूर। संवाद

#HoliSpecialTrainStopped #PassengersGoingToPurvanchalWorried #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 02, 2026, 03:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: होली स्पेशल ट्रेन बंद, पूर्वांचल जाने वाले यात्री परेशान #HoliSpecialTrainStopped #PassengersGoingToPurvanchalWorried #VaranasiLiveNews