Gurugram News: होली की धूम, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
इलेक्ट्रिक पिचकारी, इस बार की नंबर बन पसंद, बाजारों में बढ़ा खरीदारी का क्रेजसंवाद न्यूज एजेंसीगुरुग्राम। फाल्गुन का महीना आते ही बाजार होली के रंगों में रंगा दिखाई देने लगता है। ऐसा ही माहौल जिले के बाजारों में देखने को मिल रहा है। होली की तैयारियों को लेकर सदर बाजार और सेक्टर मार्केट में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार होली 2026 को लेकर दुकानदारों में बताया की अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। बाजारों में इस बार इलेक्ट्रिक पिचकारी, गुलाल, रंगों का गिफ्ट हैंपर, रंगों हर्बल गुलाल, मुखौटा और रंग-बिरंगे और सफेद रंग के टी-शर्ट की ज्यादा मांग ज्यादा है। इलेक्ट्रिक पिचकारी लोगों को भा रहीइस बार बाजार में इलेक्ट्रिक पिचकारी लोगों की नंबर वन पसंद बन रही है। यह पिचकारी 500 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की मिलती है। वहीं, गुलाल गिफ्ट हैंपर दो सौ रुपये से लेकर 500 रुपये तक के मिल रहे हैं। कीमत उनके साइज के अनुसार है। -----------बाजारों में छाया केसरिया गुजिया का जादूबादशाहपुर। होली के नजदीक आते ही शहर के बाजारों में केसरिया गुजिया का जादू छाने लगा है। होली को लेकर शहर के बाजार में तरह-तरह की मिठाइयां देखने को मिल रही हैं। इस वर्ष लोगों में केसर गुजियां की मांग ज्यादा है। दुकानदारों के अनुसार, इस बार केसर गुजिया, चॉकलेट गुजिया, ठंडाई गुजिया, गुलकंद गुजिया, चंद्रकला और शुगर फ्री गुजिया तेजी से बिक रही है। किंतु केसर गुजिया इन सभी में से लोगों की पहली पसंद बनी हुई है, वहीं बच्चों को सबसे अधिक चाॅकलेट गुजिया पसंद आ रही है। यह गुजिया साढ़े 600 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 800 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रही है। दुकानदार सोमेश का कहना रंगों के साथ ही लोग मिठाइयों के प्रति लोकप्रिय होते नजर आ रहे हैं। संवाद----------------------दुकानदार बोले - बिक्री में मुनाफा होने की उम्मीदइस बार ग्राहकों को हर्बल और हल्के रंग वाले गुलाल लोगों ज्यादा खरीद रहे हैं। साथ ही रंग-बिरंगे और सफेद रंग के टी-शर्ट भी खरीद रहे हैं, जिससे इस बार बिक्री में मुनाफा होने की उम्मीद है। -अंकित जायसवाल, दुकानदारशीतला माता मंदिर के पार्किंग में अरारोट से गुलाल तैयार कर रहे हैं, जो मुंह और नाक में जाने पर भी नुकसान नहीं करेगा। साथ ही इसकी कीमत मात्र दो सौ रुपये है। -जवाहर लाल, व्यापारीइस बार इलेक्ट्रिक पिचकारी को लेने के लिए बच्चों में उत्साह नजर आ रहा है। अलग-अलग डिजाइन और साइज की पिचकारी लोगों को भा रही है। -मनोज, दुकानदार
#HoliCelebrationsBringHustleAndBustleToTheMarkets #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 17:45 IST
Gurugram News: होली की धूम, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल #HoliCelebrationsBringHustleAndBustleToTheMarkets #VaranasiLiveNews
