गोरखपुर एम्स: HOD के पास दोहरी जिम्मेदारी, लेखाकार का अतिरिक्त प्रभार- स्वास्थ्य मंत्रालय ले सकता है फैसला
एम्स गोरखपुर में लंबे समय से लेखाकार पद पर स्थायी नियुक्ति नहीं हो सकी है, जिससे संस्थान की कार्यप्रणाली और छात्रों से जुड़े वित्तीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वर्तमान में यह जिम्मेदारी बायोकेमेस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपी गई है। छात्रों का आरोप है कि दोहरी जिम्मेदारी के कारण न केवल प्रशासनिक कार्यों में देरी हो रही है, बल्कि शैक्षणिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। छात्रों के अनुसार, 25 दिसंबर 2024 से लेखाकार का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे विभागाध्यक्ष को विभागीय शिक्षण कार्य के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है।
#CityStates #Gorakhpur #GorakhpurNews #CityAndState #GorakhpurUpdateNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 23:53 IST
गोरखपुर एम्स: HOD के पास दोहरी जिम्मेदारी, लेखाकार का अतिरिक्त प्रभार- स्वास्थ्य मंत्रालय ले सकता है फैसला #CityStates #Gorakhpur #GorakhpurNews #CityAndState #GorakhpurUpdateNews #VaranasiLiveNews
