Haridwar News: मीठीबेरी शिव सेवा आश्रम में हुआ हिंदू सम्मेलन
लालढांग। मीठीबेरी शिव सेवा आश्रम में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता स्वामी केशवानंद महाराज शिव आश्रम भूपतवाला ने हिंदू समाज की घटती आबादी और टूटे हुए संयुक्त परिवार व वृद्ध आश्रमों की बढ़ती संख्या पर विचार व्यक्त किया। वर्तमान पीढ़ी में संस्कारहीन शिक्षा को चिंता का विषय बताया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राकेश ने पांच परिवर्तन पर अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं। पर्यावरण सुधार और नागरिक कर्तव्य व कुटुंब प्रबोधन आदि विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित जनमानस को एकता का संदेश दिया। इस मौके पर सुभाष सैनी, ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी, विनोद सैनी, दलसिंह सैनी, तेजराम सैनी, ऋषिपाल सैनी, योगेश सिंह, सचिन सैनी, नंदकिशोर सैनी, बाबा आनंद गिरि आदि मौजूद रहे।
#HinduConventionHeldAtMeethiberiShivSevaAshram #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 15:33 IST
Haridwar News: मीठीबेरी शिव सेवा आश्रम में हुआ हिंदू सम्मेलन #HinduConventionHeldAtMeethiberiShivSevaAshram #VaranasiLiveNews
