Chamoli News: कलश यात्रा के साथ आयोजित हुआ हिंदू सम्मेलन
ज्योतिर्मठ/नंदानगर। नगर क्षेत्र ज्योतिर्मठ और नंदानगर में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए। ज्योतिर्मठ में आरएसएस की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान बदरीनाथ स्टैंड से चमोली टैक्सी स्टैंड तक कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक अमित सती, सह संयोजक प्रकाश पंवार, सुषमा डिमरी, विभाग प्रचारक मनोज, ऋषि प्रसाद सती, मिथिलेश कुमार, शंभु प्रसाद चमोला आदि मौजूद रहे। इधर, नंदानगर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता दिनेश मैंदोली, अनसूया प्रसाद देवराड़ी, नवीन पुरोहित, महेंद्र सिंह नेगी, देव सिंह नेगी, दिनेश नेगी, दीवान सिंह, संध्या देवराड़ी, देवेश्वरी देवी, हेमा तिवारी, मुन्नी देवी, डॉ. दुल्ली बगियाल आदि मौजूद रहे। संंवाद
#HinduConventionHeldAlongWithKalashYatra #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 19:24 IST
Chamoli News: कलश यात्रा के साथ आयोजित हुआ हिंदू सम्मेलन #HinduConventionHeldAlongWithKalashYatra #VaranasiLiveNews
