Himcare: हिमाचल के निजी अस्पतालों की लंबित हिमकेयर राशि के भुगतान पर रोक, जानिए वजह
हिमाचल प्रदेश में निजी अस्पतालों की लंबित हिमकेयर राशि के भुगतान पर रोक दिया गया है। हिमकेयर योजना से जुड़े कथित घोटाले की विजिलेंस जांच के चलते यह राशि फिलहाल रोकी गई है। जांच पूरी होने तक किसी भी निजी अस्पताल को भुगतान जारी न किया जाएगा। प्रदेश सरकार के पास निजी अस्पतालों की 200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि लंबित पड़ी हुई है। प्रदेशभर के कई निजी अस्पताल लंबे समय से हिमकेयर के तहत उपचार किए गए मरीजों के बिलों के भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब विजिलेंस जांच के कारण इस प्रक्रिया पर पूरी तरह रोक लग गई है।
#CityStates #Shimla #Himcare #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 22:40 IST
Himcare: हिमाचल के निजी अस्पतालों की लंबित हिमकेयर राशि के भुगतान पर रोक, जानिए वजह #CityStates #Shimla #Himcare #VaranasiLiveNews
