हिमाचल: शिमला हवाई सेवाओं से वंचित क्यों, सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं, हाईकोर्ट ने सचिव को किया तलब

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य में हवाई कनेक्टिविटी की खस्ताहाल स्थिति और शिमला हवाई अड्डे से उड़ानों के बंद होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने केंद्र सरकार से सवाल करते हुए पूछा है कि राजधानी शिमला हवाई सेवा से वंचित क्यों है, इस तरह का सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अदालत ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव को व्यक्तिगत रूप से (वर्चुअल माध्यम से) उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई में उन्हें यह स्पष्ट करना होगा कि शिमला को उड़ान योजना का लाभ क्यों नहीं मिल रहा है।

#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #ShimlaAirServices #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 20:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: शिमला हवाई सेवाओं से वंचित क्यों, सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं, हाईकोर्ट ने सचिव को किया तलब #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #ShimlaAirServices #VaranasiLiveNews