हिमाचल में दिवाली के बाद बदलेगा मौसम: 10 और 11 नवंबर को बारिश-बर्फबारी के आसार; जानें अपडेट

हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद 10 और 11 नवंबर को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में 9 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, उच्च पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। शिमला में वीरवार को हल्के बादल छाए रहे। प्रदेश में इन दिनों अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि कुछ स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट भी आई है। कुकुमसेरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो शिमला में 11.5 डिग्री, सुंदरनगर में 9.9, भुंतर में 7.7, कल्पा में 3.5, धर्मशाला में 12.8, ऊना में 13.5, नाहन में 13.5, केलांग में 0.7, पालमपुर में 10.2, सोलन में 8.9, मनाली में 5.8, कांगड़ा में 11.8, मंडी में 10.8, बिलासपुर में 11.0, चंबा में 9.9, कुफरी में 9.0, कुकुमसेरी में माइनस 1.8, भरमौर में 6.7 और पांवटा में 18.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalWeatherUpdate #HimachalWeatherForecast #HimachalPradeshRainAlert #HimachalSnowfallForecast #ShimlaWeatherNews #ManaliWeatherUpdate #HimachalWeather10November #HimachalWeather11November #SnowfallInHimachalPradesh #HimachalPradeshWeatherNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 09:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल में दिवाली के बाद बदलेगा मौसम: 10 और 11 नवंबर को बारिश-बर्फबारी के आसार; जानें अपडेट #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalWeatherUpdate #HimachalWeatherForecast #HimachalPradeshRainAlert #HimachalSnowfallForecast #ShimlaWeatherNews #ManaliWeatherUpdate #HimachalWeather10November #HimachalWeather11November #SnowfallInHimachalPradesh #HimachalPradeshWeatherNews #VaranasiLiveNews