हिमाचल: छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी पढ़ेंगे कौशल बौद्ध, पाठ्यक्रम शुरू करने को सरकार की मंजूरी

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी कौशल बौद्ध पाठ्यपुस्तक पढ़ेंगे। इस पाठ्यपुस्तक को शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। वहीं, शिक्षा बोर्ड ने भी पाठ्यपुस्तक की प्रिंटिंग का कार्य शुरू करवा दिया है। इस पाठ्यपुस्तक को वोकेशनल एजुकेशन के तहत शुरू किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड वोकेशनल एजुकेशन के तहत कौशल बौद्ध पाठ्यपुस्तक शुरू करने जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर पर ही कौशल आधारित शिक्षा से जोड़ना है, ताकि उनमें व्यावहारिक ज्ञान और रोजगारपरक दक्षताओं का विकास हो सके।

#CityStates #Kangra #Shimla #KaushalBauddhStudy #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 22:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी पढ़ेंगे कौशल बौद्ध, पाठ्यक्रम शुरू करने को सरकार की मंजूरी #CityStates #Kangra #Shimla #KaushalBauddhStudy #VaranasiLiveNews