Himachal: युवक के फेफड़े में तीन साल से फंसा था पेच, आईजीएमसी में ब्रोंकोस्कॉपी से सात मिनट में निकाला
सिरमौर के कुलथिना के युवक के फेफड़े में तीन साल से फंसे पेच को ब्रोंकोस्कॉपी से निकालने में सफलता मिली है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पल्मोनरी विभाग में 27 वर्षीय युवक खांसी की शिकायत लेकर आया था। इसके बाद विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. सुरभि जग्गी ने जांच के बाद युवक की ब्रोंकोस्कॉपी की सहायता से करीब एक इंच लंबे और मोटे पेंच को फेफड़े से निकाल लिया।खास बात यह है कि इस प्रक्रिया को पहली ही बार में सात मिनट में पूरा करने में सफलता मिली है।
#CityStates #Shimla #BronchoscopyOperationShimla #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 20:43 IST
Himachal: युवक के फेफड़े में तीन साल से फंसा था पेच, आईजीएमसी में ब्रोंकोस्कॉपी से सात मिनट में निकाला #CityStates #Shimla #BronchoscopyOperationShimla #VaranasiLiveNews
