हिमाचल: औद्योगिक विकास में पिछड़े लाहौल स्पीति, शिमला, कुल्लू और किन्नौर, रिपोर्ट में खुलासा
हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक विकास के बावजूद जिलों के बीच असमानता बढ़ी है। प्रदेश में औद्योगिक निवेश और आधारभूत ढांचे का लाभ मुख्य रूप से कुछ चुनिंदा जिलों तक सीमित रहा। दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियां अपेक्षित गति नहीं पकड़ सकीं। समग्र औद्योगिक विकास सूचकांक में सोलन जिला पहले स्थान पर रहा। इसके बाद सिरमौर, ऊना, कांगड़ा और मंडी का स्थान ठीक ठीक है। जिला चंबा सबसे निचले पायदान पर पाया गया। कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और शिमला भी अपेक्षाकृत पिछड़े जिलों में शामिल रहे। समय के साथ जिलों के बीच औद्योगिक विकास की खाई और चौड़ी हुई है। क्षेत्रीय असंतुलन को कम करने के लिए सरकार को लक्षित नीतियां अपनाने का सुझाव दिया है।
#CityStates #Shimla #HpIndustrialDevelopment #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 16, 2026, 17:45 IST
हिमाचल: औद्योगिक विकास में पिछड़े लाहौल स्पीति, शिमला, कुल्लू और किन्नौर, रिपोर्ट में खुलासा #CityStates #Shimla #HpIndustrialDevelopment #VaranasiLiveNews
