हिमाचल: मेडिकल कालेज में डॉक्टरों की भर्ती आचार संहिता के फेर में फंसी, 54 स्पेशलिस्ट की होनी है तैनाती
हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने की प्रक्रिया आचार संहिता के चलते अटक गई है। राज्य सरकार ने नाहन, नेरचौक (मंडी), हमीरपुर और चंबा मेडिकल कॉलेजों में सेवानिवृत्त प्रोफेसरों की भर्ती का निर्णय लिया है, लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण इस प्रक्रिया में देरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन चारों मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न विषयों के करीब 54 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती की जानी है। यह भर्ती लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जानी प्रस्तावित है।
#CityStates #Shimla #HpDoctorsRecruitment #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 01, 2026, 21:07 IST
हिमाचल: मेडिकल कालेज में डॉक्टरों की भर्ती आचार संहिता के फेर में फंसी, 54 स्पेशलिस्ट की होनी है तैनाती #CityStates #Shimla #HpDoctorsRecruitment #VaranasiLiveNews
