Himachal News: हिमाचल में शुरू होगी प्री-पेड टैक्सी, मनमाने किराये पर लगेगी रोक
हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की सुरक्षा और पारदर्शी किराया व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्री-पेड टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी। इस नई व्यवस्था का पहला चरण राजधानी शिमला के आईएसबीटी से लागू होगा। इसके बाद इसे प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। योजना के तहत टैक्सी सेवाएं प्री-पेड काउंटर के माध्यम से संचालित होंगी, जहां यात्रियों को तय दरों पर रसीद जारी की जाएगी। इससे मनमाने किराये की शिकायतों पर रोक लगेगी और यात्रियों को सुरक्षित व विश्वसनीय परिवहन सुविधा मिलेगी।
#CityStates #Shimla #PrePaidTaxis #HimachalNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 19:34 IST
Himachal News: हिमाचल में शुरू होगी प्री-पेड टैक्सी, मनमाने किराये पर लगेगी रोक #CityStates #Shimla #PrePaidTaxis #HimachalNews #VaranasiLiveNews
