Mandi News: राष्ट्रीय फिनस्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे हिमाचल के खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसीमंडी। राष्ट्रीय फिनस्विमिंग चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 29 से 31 मई तक पणजी में होगा।फिनस्विमिंग अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की नवनियुक्त राज्य सचिव उपासना वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुनील रोहटा और राज्य महासचिव शोएब खान के नेतृत्व में टीम गोवा के लिए रवाना होगी। उपासना वर्मा पिछले कई वर्षों से वाटर स्पोर्ट्स संस्थाओं से जुड़कर हिमाचल के युवाओं को बेहतर मंच प्रदान कर रही हैं। इसके अलावा वे लाडली फाउंडेशन के साथ मिलकर महिला सशक्तिकरण, कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम और ऑपरेशन मुक्ति नशा निवारण अभियान में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए भी लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।
#HimachalPlayersToParticipateInNationalFinswimmingChampionship #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 16:55 IST
Mandi News: राष्ट्रीय फिनस्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे हिमाचल के खिलाड़ी #HimachalPlayersToParticipateInNationalFinswimmingChampionship #VaranasiLiveNews
