Himachal News: सरकारी कार्यों के लिए हवाई यात्रा कर सकेंगे अफसर, वित्त विभाग ने बदले नियम
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी अधिकारियों की आधिकारिक हवाई यात्राओं को मंजूरी दे दी है। वित्त विभाग की ओर से जारी संशोधित निर्देशों के तहत अब विभागों के अधिकारी राज्य के भीतर संचालित हवाई सेवाओं का उपयोग सरकारी कार्यों के लिए कर सकेंगे। प्रधान सचिव (वित्त) देवेश कुमार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार अधिकारियों को अपने नियंत्रक अधिकारी की पूर्व स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ही हवाई यात्रा की अनुमति होगी। यह व्यवस्था वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के मकसद से लागू की गई है।
#CityStates #Shimla #HimachalNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 09, 2026, 22:48 IST
Himachal News: सरकारी कार्यों के लिए हवाई यात्रा कर सकेंगे अफसर, वित्त विभाग ने बदले नियम #CityStates #Shimla #HimachalNews #VaranasiLiveNews
