Himachal Nikay Chunav: नगर निगम में विलय का विरोध, बसाल के लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार
नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर 17 में चुनावी सरगर्मियों के बीच ग्रामीणों का आक्रोश देखने को मिला। हाल ही में पंचायत क्षेत्र को नगर निगम के इस वार्ड में शामिल किए जाने के विरोध में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने मतदान का पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया। बसाल पंचायत के लोगों ने चुनाव शुरू होने से पहले ही प्रशासन और सरकार को चेतावनी दे दी थी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो वे लोकतंत्र के इस पर्व का हिस्सा नहीं बनेंगे।ग्रामीणों के इस कड़े रुख का सीधा असर मतदान केंद्रों पर देखने को मिला, जहां वोटिंग प्रतिशत में भारी गिरावट दर्ज की गई। वार्ड संख्या 17 के लिए बनाए गए एमएसएमई चंबाघाट मतदान केंद्र पर महज 44.11 प्रतिशत ही मतदान हो सका।
#CityStates #Shimla #HimachalNikayChunav2026 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 17, 2026, 18:45 IST
Himachal Nikay Chunav: नगर निगम में विलय का विरोध, बसाल के लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार #CityStates #Shimla #HimachalNikayChunav2026 #VaranasiLiveNews
