Himachal News: प्रदेश के 379 बागवानों के साथ तीन साल में आठ करोड़ की धोखाधड़ी

हिमाचल प्रदेश के 379 बागवानों के साथ तीन साल में आठ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। सेब खरीदार बागवानों को भुगतान किए बिना ही फरार हो गए। ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि भविष्य में ऐसा न हो, इसके बंदोबस्त हों। जवाब में कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि अब बैंक गारंटी को सरकार बढ़ाएगी। एक सप्ताह के भीतर पेमेंट की व्यवस्था भी की जाएगी।विधायक ने कहा कि छोटे किसानों को हर साल लाखों रुपये की चपत लग रही है। उन्होंने कृषि विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा कि मेरे सवाल पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है। अधिकारियों ने मात्र लीपापोती की है। एपीएमसी कोताही कर रहा है।

#CityStates #Shimla #HimachalAssemblyBudgetSession #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 19:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal News: प्रदेश के 379 बागवानों के साथ तीन साल में आठ करोड़ की धोखाधड़ी #CityStates #Shimla #HimachalAssemblyBudgetSession #VaranasiLiveNews