हिमाचल: लाखों राशन उपभोक्ता करते रहे इंतजार, रिफाइंड तेल सप्लाई से कंपनी का इन्कार

कच्चे तेल की वैश्विक कमी, सप्लाई चेन में लगातार आ रही बाधाएं और अंतरराष्ट्रीय तनावों का असर अब प्रदेश के आम आदमी की रसोई तक दिखाई देने लगा है। प्रदेश के सरकारी राशन डिपुओं में पिछले तीन महीनों से रिफाइंड तेल की सप्लाई पूरी तरह ठप पड़ी है। इसका असर सीधे लाखों उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। खाद्य आपूर्ति निगम ने रिफाइंड तेल की सप्लाई करने वाली कंपनी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जवाब तलब किया है।निगम के सूत्रों के अनुसार प्रदेश के डिपो में रिफाइंड तेल सप्लाई करने का टेंडर जिस कंपनी को दिया गया था, उसने अब वैश्विक संकट का हवाला देकर सप्लाई करने से साफ इन्कार कर दिया है।

#CityStates #Shimla #Una #Hppds #RationConsumers #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 22:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: लाखों राशन उपभोक्ता करते रहे इंतजार, रिफाइंड तेल सप्लाई से कंपनी का इन्कार #CityStates #Shimla #Una #Hppds #RationConsumers #VaranasiLiveNews