हिमाचल: जयराम ठाकुर बोले- आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय, संविधान की हुई हत्या
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने 25 जून 1975 को थोपे गए आपातकाल को लोकतंत्र का काला अध्याय और देश के संविधान की हत्या बताया। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर पंचायत चुनाव रोककर अघोषित आपातकाल लागू करने का भी आरोप लगाया। ठाकुर ने कहा कि आपातकाल तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से अपनी कुर्सी बचाने के लिए थोपा गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी आपातकाल को गलत नहीं मानती। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने सत्ता में आते ही लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि बंद कर दी, जो आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा करने वालों के लिए शुरू की गई थी।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #JairamThakur #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 25, 2026, 15:00 IST
हिमाचल: जयराम ठाकुर बोले- आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय, संविधान की हुई हत्या #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #JairamThakur #VaranasiLiveNews
