Himachal: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईएएस और 22 एचएएस अधिकारी इधर से उधर, देखें लिस्ट

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर 17 आईएएस और 22 एचएएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती का आदेश जारी किए हैं। तबादला आदेश मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की ओर से जारी किए गए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव (जनजातीय विकास) ओंकार चंद शर्मा अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। उनके पास रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन-सह-मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार भी है।अतिरिक्त मुख्य सचिव (खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले) आरडी नजीम अब अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह और सतर्कता) व एमपीपी, पावर एंड एनसीईएस लगाया गया है। वे कमलेश कुमार पंत और राकेश कंवर को इन पदों से पदभार मुक्त करेंगे। यहां क्लिक कर देखें आईएएस अधिकारियों की लिस्ट प्रधान सचिव (शहरी विकास) देवेश कुमार अब प्रधान सचिव (वित्त, योजना, अर्थशास्त्र और सांख्यिकी और 20-सूत्रीय कार्यक्रम) के तौर पर काम करेंगे। वह हिमाचल प्रदेश सरकार (शिमला) के प्रधान सचिव (पशुपालन) का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे और इस पद के अतिरिक्त कार्यभार से आशीष सिंघमार को मुक्त करेंगे। साथ ही वह प्रधान सचिव (लोक निर्माण विभाग) का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालते रहेंगे।प्रधान सचिव स्वास्थ्य और परिवार कल्याण एम सुधा देवी अब प्रधान सचिव वन और उद्योग का पद संभालेंगी। वह कमलेश कुमार पंत इस पद के प्रभार से मुक्त करेंगी। सुधा देवी प्रधान सचिव (कार्मिक) के पद का अतिरिक्त प्रभार संभालना जारी रखेंगी।सचिव श्रम और रोजगार, प्रिंटिंग और स्टेशनरी, मत्स्य पालन और वाईएसएस प्रियंका बसु इंग्टी अब सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। एचएएस अधिकारियों की तबादला सूची

#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalIasOfficersTransfer #HpasOfficersTransfer #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 17:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईएएस और 22 एचएएस अधिकारी इधर से उधर, देखें लिस्ट #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalIasOfficersTransfer #HpasOfficersTransfer #VaranasiLiveNews