हिमाचल: 49 करोड़ से आपदा में क्षतिग्रस्त 1678 सरकारी स्कूल भवनों की मरम्मत करेगा हिमुडा

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त हुए सरकारी स्कूल भवनों की मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा विभाग ने राज्यभर के 1678 क्षतिग्रस्त स्कूलों की मरम्मत और पुनर्स्थापना के लिए 49 करोड़ रुपये की राशि हिमाचल प्रदेश शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) को जारी कर दी है। विभाग ने हिमुडा को निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और शैक्षणिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए कार्य जल्द शुरू किया जाए।प्रदेश में वर्ष 2023 और वर्ष 2025 के मानसून ने स्कूल अधोसंरचना को भारी नुकसान पहुंचाया था। कई स्कूल भवनों में दरारें आ गई थीं, जबकि अनेक स्थानों पर छतें, दीवारें और परिसर क्षतिग्रस्त हुए थे।

#CityStates #Shimla #Himuda #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 18:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: 49 करोड़ से आपदा में क्षतिग्रस्त 1678 सरकारी स्कूल भवनों की मरम्मत करेगा हिमुडा #CityStates #Shimla #Himuda #VaranasiLiveNews