हिमाचल सरकार का फैसला: पड़ोसी राज्यों को मुफ्त नहीं मिलेगा सरप्लस पानी, 100 रुपये प्रति हजार घनफुट की दर तय
हिमाचल प्रदेश अपने प्रोजेक्टों के जलाशयों से सरप्लस पानी अब पड़ोसी राज्यों और सरकारी एजेंसियों को मुफ्त नहीं देगा। राज्य सरकार ने अतिरिक्त कच्चे पानी की आपूर्ति के लिए पहली बार 100 रुपये प्रति हजार घनफुट की दर निर्धारित की है। इस दर में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के आधार पर समय-समय पर संशोधन किया जाएगा। राज्य सरकार ने प्रदेश के मौजूदा और भविष्य में विकसित होने वाले जल संसाधनों से अतिरिक्त पानी की बिक्री और आपूर्ति के लिए एकसमान नीति बनाने को मंजूरी दी है। इसके तहत पानी की कीमत तय करने और उसमें समय-समय पर संशोधन करने की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
#CityStates #Shimla #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 26, 2026, 21:25 IST
हिमाचल सरकार का फैसला: पड़ोसी राज्यों को मुफ्त नहीं मिलेगा सरप्लस पानी, 100 रुपये प्रति हजार घनफुट की दर तय #CityStates #Shimla #VaranasiLiveNews
