हिमाचल: आईपीओ में निवेश के नाम पर सरकारी कर्मचारी से 30 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला
साइबर ठगों ने एक सरकारी कर्मचारी को शिकार बनाकर करीब 30 लाख रुपये की ठगी कर ली। शातिरों ने सोशल मीडिया के जरिये आईपीओ में भारी मुनाफे का लालच देकर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना मध्य खंड मंडी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित के अनुसार वेल्थ एलायंस और इंडियन सॉवरिन थिंकिंग जैसे ग्रुप्स के नाम पर टेलीग्राम के जरिये उससे संपर्क किया गया। ठगों ने एक फर्जी निवेश एप डाउनलोड करवाया, जिस पर फर्जी मुनाफा दिखाकर पीड़ित का भरोसा जीता।
#CityStates #Shimla #HpGovtEmployeeDuped #HimachalNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 20:50 IST
हिमाचल: आईपीओ में निवेश के नाम पर सरकारी कर्मचारी से 30 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला #CityStates #Shimla #HpGovtEmployeeDuped #HimachalNews #VaranasiLiveNews
