हिमाचल: जेल में मोबाइल फोन पर विवाद, कैदी ने वार्डर पर किया हमला, जानें पूरा मामला

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला कारागार में विचाराधीन कैदी ने धारदार चम्मच से वार्डर पर हमला कर दिया। हेडवार्डर विजय कुमार बीच-बचाव करने आए तो आरोपी ने वहां पड़ी टूटी बैडमिंटन स्टिक से उन पर भी हमला कर दिया। मारपीट के दौरान वर्दी की शर्ट की जेब फट गई और बटन भी टूट गए। पीड़ित की गर्दन और दाहिनी कलाई पर चोटें आई हैं, साथ ही जेल की दूसरी बैरक में मौजूद विचाराधीन कैदी नंद लाल नड्डा ने भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दिए बयान में अनिल कुमार निवासी गांव डांगरा डाकघर पंजाहल तहसील नाहन जिला सिरमौर ने बताया कि वर्तमान में जिला जेल चंबा में जेल वार्डर के पद पर सेवारत है। 26 मई को उनकी रात्रि ड्यूटी जिला जेल राजपुरा में वार्ड ए में रात्रि 8:00 से 2:00 बजे तक थी। रात करीब 10:25 बजे उन्हें संदेह हुआ कि विचाराधीन कैदी परमिंदर उर्फ पिंडरी वार्ड ए में बने शौचालय में फोन पर बात कर रहा है।

#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #JailChamba #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 21:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: जेल में मोबाइल फोन पर विवाद, कैदी ने वार्डर पर किया हमला, जानें पूरा मामला #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #JailChamba #VaranasiLiveNews