हिमाचल: सीधे राज्य खाद्य आयोग से कर सकेंगे राशन की शिकायत, जारी होगा हेल्पलाइन नंबर
हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में देरी या खाद्य पदार्थों की खराब गुणवत्ता को लेकर अब लाखों उपभोक्ताओं को भटकना नहीं पड़ेगा। राज्य खाद्य आयोग जल्द ही हेल्पलाइन नंबर जारी करेगा। इसके माध्यम से उपभोक्ता फोन और व्हाट्सएप पर सीधे शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। आयोग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने कुल्लू दौरे के दौरान बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा।
#CityStates #Shimla #HimachalNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 19:28 IST
हिमाचल: सीधे राज्य खाद्य आयोग से कर सकेंगे राशन की शिकायत, जारी होगा हेल्पलाइन नंबर #CityStates #Shimla #HimachalNews #VaranasiLiveNews
