Himachal News: कल पूरे प्रदेश में गरजेगी कांग्रेस, पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी पर धरना प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी 25 मई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते मूल्यों के विरोध में धरना-प्रदर्शन आयोजित करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों और विभागों के कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगे आने की अपील की है। विनय कुमार ने तेल कंपनियों द्वारा रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जाने पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि केंद्र की मोदी सरकार ने तेल कंपनियों को देश के लोगों को लूटने की खुली छूट दे दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते मूल्यों से देश महंगाई की दलदल में फंसता जा रहा है और आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं।

#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #PetrolDieselPriceHike #CongressProtestPetrolDiesel #HimachalCongressProtest #PetrolPriceHikeHimachal #FuelPriceHikeProtestMay25 #HimachalPetrolDieselProtest #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 24, 2026, 12:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal News: कल पूरे प्रदेश में गरजेगी कांग्रेस, पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी पर धरना प्रदर्शन #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #PetrolDieselPriceHike #CongressProtestPetrolDiesel #HimachalCongressProtest #PetrolPriceHikeHimachal #FuelPriceHikeProtestMay25 #HimachalPetrolDieselProtest #VaranasiLiveNews