हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- आपदा से निपटने को महिला मंडलों, स्कूली बच्चों को प्रशिक्षण देगी सरकार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार पंचायतों, महिला एवं युवा मंडलों और स्कूली बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण शुरू करेगी। इससे जमीनी स्तर पर आपदा तैयारी की संस्कृति विकसित होगी। यह पहल न केवल इन कार्यों में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करेगी, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान होने वाले नुकसान को भी कम करने में मदद करेगी। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक समर्पित परियोजना प्रबंधन इकाई गठित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सोमवार को शिमला में कहा कि प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार जन सुरक्षा एवं प्रभावी आपदा प्रबंधन के लिए सक्षम एवं प्रतिरोधी अधोसंरचना के निर्माण की दिशा में काम कर रही है। इस क्रम में 2,688 करोड़ की हिमाचल प्रदेश रेजिलिएंट एक्शन फॉर डेवलपमेंट एंड डिजास्टर रिकवरी (एचपी-रेडी) परियोजना शुरू की गई है। इसका उद्देश्य प्रदेश भर में आपदा-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है। यह प्रोजेक्ट नवंबर 2030 तक लागू रहेगा। इसमें आपदा से निपटने की तैयारी, आपदा न्यूनीकरण और पुनर्वास तंत्र को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #CmSukhuStatement #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 21:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- आपदा से निपटने को महिला मंडलों, स्कूली बच्चों को प्रशिक्षण देगी सरकार #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #CmSukhuStatement #VaranasiLiveNews