हिमाचल: करुणामूलक रोजगार के बंद मामलों को मिला दूसरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि
हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार की उम्मीद लगाए बैठे सैकड़ों परिवारों को बड़ी राहत दी है। वित्त विभाग ने एकमुश्त विशेष छूट के तहत उन मामलों की दोबारा समीक्षा करने का फैसला लिया है, जिन्हें पहले केवल गैर-निर्धनता के आधार पर खारिज कर दिया गया था। वित्त विभाग से जारी कार्यालय ज्ञापन के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी उपनिदेशकों और सरकारी महाविद्यालयों को निर्देश जारी कर पात्र आश्रितों से नए आवेदन मांगे हैं। पात्र अभ्यर्थियों को 31 दिसंबर 2026 तक संबंधित विभागाध्यक्ष के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpGovtCompassionateAppointment #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 19:37 IST
हिमाचल: करुणामूलक रोजगार के बंद मामलों को मिला दूसरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpGovtCompassionateAppointment #VaranasiLiveNews
