विधानसभा सत्र: हिमाचल में तीन साल में 2,216 दवाओं के सैंपल फेल, तीन कंपनियों के लाइसेंस रद्द
हिमाचल प्रदेश में निर्मित 2,216 दवाओं के नमूने पिछले तीन वर्षों में गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। विधानसभा में भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज के प्रश्न के लिखित जवाब में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने यह जानकारी दी। ये नमूने वर्ष 2024-25 से एक नवंबर 2026 तक देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जांच के दौरान फेल पाए गए। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बार-बार नमूने फेल होने पर तीन दवा कंपनियों के लाइसेंस पूर्ण रूप से रद्द किए गए हैं। इसके अलावा 1,608 दवा उत्पादों के लाइसेंस निलंबित और 59 निरस्त किए गए हैं। इस तरह कुल 1,667 उत्पादों के निर्माण पर रोक लगाई गई है। चार मामलों में चेतावनी जारी की गई, जबकि 17 गंभीर मामलों में कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। सरकार ने गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरने वाली दवाओं को बाजार से वापस मंगवाने के निर्देश भी दिए हैं। दस या इससे अधिक बार सैंपल फेल होने वाली 47 कंपनियों में से 43 का केंद्रीय औषधि नियंत्रक के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया। इनमें 19 कंपनियों में उत्पादन पर रोक लगाई गई है।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Kangra #HimachalAssemblySession #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 20, 2026, 22:06 IST
विधानसभा सत्र: हिमाचल में तीन साल में 2,216 दवाओं के सैंपल फेल, तीन कंपनियों के लाइसेंस रद्द #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Kangra #HimachalAssemblySession #VaranasiLiveNews
