हिमाचल: यूजी के 18 विद्यार्थियों ने परीक्षा में की थी नकल, एचपीयू ने रद्द किए पेपर
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की यूजी परीक्षाओं में सामने आया है कि 18 विद्यार्थियों ने परीक्षा में नकल की थी। एचपीयू ने नकल और परीक्षा नियमों के उल्लंघन के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 विद्यार्थियों की संबंधित विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। जांच में इनकी उत्तर पुस्तिकाओं में नकल करने की पुष्टि हुई है। इसके बाद परीक्षा अनुशासन समिति ने 6 और 7 जुलाई को हुई सुनवाई के आधार पर अब 20 मामलों में फैसला सुनाया है। इनमें दो मामलों में आरोप सिद्ध नहीं होने पर अभ्यर्थियों को दोषमुक्त कर दिया गया है।विश्वविद्यालय के पास इस परीक्षा सत्र में यूएमसी के कुल 51 मामले पहुंचे थे। पेपर रद्द होने का सीधा असर संबंधित विद्यार्थियों के परिणाम पर पड़ेगा।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HpuShimla #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 21:48 IST
हिमाचल: यूजी के 18 विद्यार्थियों ने परीक्षा में की थी नकल, एचपीयू ने रद्द किए पेपर #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HpuShimla #VaranasiLiveNews
