Una News: हिम सेवा ई-पोर्टल ठप, आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोगों की बढ़ी मुश्किलें

बड़ूही (ऊना)। हिमाचल प्रदेश सरकार के हिम सेवा ई-पोर्टल के बार-बार ठप होने और धीमी गति से काम करने के कारण लोगों को आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपमंडल अंब के तहसील कार्यालय में सोमवार को सुबह से ही आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। उमस भरे मौसम के बावजूद लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे लेकिन पोर्टल सही तरीके से काम न करने के कारण अधिकांश आवेदनों का निपटारा नहीं हो सका।लोगों ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते कई बार सर्वर बंद हो जाता है जबकि कई बार आवेदन अपलोड होने के बाद भी आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है और उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। तहसील कार्यालय अंब में सोमवार तक लंबित आवेदनों की संख्या करीब 550 हो चुकी थी। लगातार बढ़ रही लंबित फाइलों के कारण कर्मचारियों पर भी अतिरिक्त दबाव बन गया है। नई पंचायतों के गठन के बाद अब बीपीएल सूची का नए सिरे से आकलन किया जा रहा है। इसके लिए आय प्रमाणपत्र अनिवार्य दस्तावेज है, जिसे तहसील कार्यालय से बनवाकर पंचायत कार्यालय में जमा करवाना आवश्यक है। आय प्रमाणपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई निर्धारित होने के कारण पिछले कुछ दिनों से कार्यालय में लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। बीते शनिवार और रविवार को सरकारी छुट्टी रहने के कारण सोमवार को एक साथ बड़ी संख्या में लोग कार्यालय पहुंच गए, जिससे व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ गया। अशोक कुमार, नरेश, सचिन, निर्मला देवी, विजय कुमार, सुभाष चंद आदि ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि हिम सेवा ई-पोर्टल की तकनीकी खामियों को जल्द दूर किया जाए तथा अंब तहसील में शीघ्र नियमित तहसीलदार की नियुक्ति की जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उ

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 13, 2026, 23:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: हिम सेवा ई-पोर्टल ठप, आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोगों की बढ़ी मुश्किलें #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews