Shimla News: संजौली-ढली बाईपास पर फिर दरकी पहाड़ी, सड़क तक आया बलबा

भूस्खलन से मची अफरा-तफरीजेसीबी से मलबा, पत्थर हटाकर 15 मिनट में बहाल की सड़क विभाग बोला, चट्टानी परत ढीली होने से हुआ भूस्खलनअमर उजाला ब्यूरोशिमला। संजौली-ढली बाईपास पर चलौंठी और ढली के बीच बुधवार दोपहर करीब सवा तीन बजे पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थर और मलबा अचानक सड़क पर आ गिरा। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि उस समय पहाड़ी की ओर कोई वाहन पार्क नहीं था और न ही कोई व्यक्ति वहां मौजूद था।घटना का एक स्थानीय निवासी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पहाड़ी का मलबा सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर गिरा है, जबकि वाहन दूसरी ओर पार्क किए गए थे। भूस्खलन के कारण करीब 15 से 20 मिनट तक यातायात बाधित रहा। मौके पर निर्माण कार्य में लगी जेसीबी की मदद से पत्थर और मलबा हटाकर यातायात दोनों तरफ से बहाल कर दिया गया।लोक निर्माण विभाग ने भवन निर्माण कार्य में लगी जेसीबी से ही सड़क पर गिरे पत्थरों और मलबे को पूरी तरह हटाया, जिसके बाद सड़क को डबल लेन यातायात के लिए खोल दिया गया।लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन कौंडल ने बताया कि पहाड़ी का स्ट्रेटा (चट्टानी परत) ढीला हो गया है। इसके चलते यहां दूसरी बार भूस्खलन हुआ है। उन्होंने स्थानीय लोगों और सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी से कभी भी पत्थर गिरकर सड़क तक आ सकते हैं।

#HillsideSlipsAgainOnSanjauli-DhalliBypass;DebrisReachesTheRoad. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 07, 2026, 20:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shimla News: संजौली-ढली बाईपास पर फिर दरकी पहाड़ी, सड़क तक आया बलबा #HillsideSlipsAgainOnSanjauli-DhalliBypass;DebrisReachesTheRoad. #VaranasiLiveNews