Rudraprayag News: सिरोहबगड़ में साढ़े तीन घंटे बंद रहा हाईवे

हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लगी कतारसंवाद न्यूज एजेंसी रुद्रप्रयाग। बुधवार को हुई तेज बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे पर सिरोहबगड़ में पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से करीब तीन साढ़े घंटे तक बंद रहा। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एनएच की ओर से मलबा हटाने के बाद शाम करीब पांच बजे यातायात बहाल कराया गया। बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे तेज बारिश के कारण पहाड़ी से मलबा आने के कारण सिरोहबगड़ में हाईवे बंद हो गया। हाईवे अवरुद्ध होने से श्रीनगर और रुद्रप्रयाग की ओर बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। इस दौरान यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लगातार बारिश के कारण कुछ समय तक मलबा हटाने का कार्य शुरू नहीं हो सका। बारिश कम होने पर जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया और शाम करीब पांच बजे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी गई। एनएच खंड के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडेय ने बताया कि मलबा हटाकर हाईवे से यातायात सुचारु करा दिया गया।

#HighwayRemainedClosedForThreeAndAHalfHoursAtSirohbagar. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 19:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudraprayag News: सिरोहबगड़ में साढ़े तीन घंटे बंद रहा हाईवे #HighwayRemainedClosedForThreeAndAHalfHoursAtSirohbagar. #VaranasiLiveNews