सबसे ऊंची शिंकुला डबल टनल: 800 मीटर काम पूरा, 4.1 किलोमीटर लंबी बनेंगी, 2029 तक तैयार करने का लक्ष्य

दुनिया की सबसे ऊंची डबल टनल शिंकुला का निर्माण निर्धारित लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। नॉर्थ पोर्टल से दोनों सुरंगों के निर्माण के लिए लगभग 800-800 मीटर खोदाई का कार्य पूरा हो चुका है। आगामी दिनों में साउथ पोर्टल से भी एक फेज के निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है। इस टनल को 2029 तक तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह टनल लाहौल और जांस्कर को जोड़ेगी।गौरतलब है कि दुनिया की सबसे ऊंची डबल टनल शिंकुला का निर्माण 26 जुलाई 2024 को शुरू हुआ था। करीब 4.1 किलोमीटर लंबी दोहरी सुरंग 15,800 फीट से अधिक ऊंचाई पर निमू-पदम-दारचा सड़क पर बन रही है। इसे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से करीब 1,681 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।

#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #ShinkuTunnel #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 24, 2026, 22:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सबसे ऊंची शिंकुला डबल टनल: 800 मीटर काम पूरा, 4.1 किलोमीटर लंबी बनेंगी, 2029 तक तैयार करने का लक्ष्य #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #ShinkuTunnel #VaranasiLiveNews