Bareilly News: व्यावसायिक भूखंडों की मांग ज्यादा, तीन गुना तक दाम चुका रहे निवेशक
बरेली। रामगंगा नगर व ग्रेटर बरेली में तेजी से विकसित हो रही टाउनशिप अब निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनती जा रही हैं। इसका अंदाजा बीडीए की हालिया नीलामी में व्यावसायिक भूखंडों पर लगी बोलियों से लगाया जा सकता है। रजिस्ट्री विभाग की तरफ से रामगंगा नगर व ग्रेटर बरेली में प्रति वर्ग मीटर 37 हजार रुपये भूमि की दर निर्धारित है। प्रतिस्पर्धा के चलते कीमत बढ़कर 1.41 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर तक पहुंच गई। यानी निर्धारित दर से करीब 3.8 गुना अधिक कीमत पर जमीन खरीदने के लिए बोली लगी। ग्रेटर बरेली के 25 वर्गमीटर के भूखंड पर सर्वाधिक 1.41 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर की बोली लगी है। बड़े भूखंडों पर भी निवेशकों ने करोड़ों रुपये खर्च करने की इच्छा दिखाई। 532.45 वर्गमीटर के व्यावसायिक भूखंड के लिए 73,800 रुपये प्रति वर्गमीटर की बोली लगी। फ्रीहोल्ड शुल्क जोड़ने के बाद इसकी कीमत करीब 4.40 करोड़ रुपये पहुंच गई।जिले में एक सितंबर से नए सर्किल रेट भी लागू हुए हैं। प्रशासन ने विभिन्न क्षेत्रों में जमीन की सरकारी मूल्यांकन दरों में पांच से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है। इसके बावजूद बीडीए की नीलामी में निर्धारित दर से कई गुना अधिक बोली लग रही है। बीते दिनों हुई नीलामी में 48 व्यावसायिक व 58 आवासीय समेत 106 भूखंडों का कुल बोली मूल्य 120.77 करोड़ रुपये रहा। विशेष कार्याधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि निवेशकों की भागीदारी योजनाओं के प्रति बढ़ते भरोसे का संकेत है।
#HighDemandForCommercialPlots;InvestorsPayingUpToThreeTimesThePrice. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 02:51 IST
Bareilly News: व्यावसायिक भूखंडों की मांग ज्यादा, तीन गुना तक दाम चुका रहे निवेशक #HighDemandForCommercialPlots;InvestorsPayingUpToThreeTimesThePrice. #VaranasiLiveNews
