Himachal: हाईकोर्ट की कृषि विवि पालमपुर को चेतावनी... दो हफ्ते में फैसला लागू करने को कहा

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने विवि कर्मचारियों को पूरा वेतन, बकाया और जूनियर टेक्नीशियन ग्रुप-4 के पदनाम से संबंधित निर्देशों की अनुपालना न करने पर चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के प्रबंधन को चेतावनी दी है। अदालत ने इस बात पर भी गंभीर आपत्ति जताई कि आदेश के बावजूद संबंधित रजिस्टर कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की अदालत ने विवि प्रशासन को फैसले को लागू करने के लिए 17 मार्च तक का अंतिम अवसर दिया है। अदालत ने साफ कर दिया है कि यदि दो सप्ताह के भीतर फैसले को पूरी लागू नहीं किया गया, तो विश्वविद्यालय के संबंधित अधिकारी रजिस्टर को व्यक्तिगत रूप से अदालत के समक्ष हाजिर होना पड़ेगा।

#CityStates #Shimla #HighCourtOrder #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 26, 2026, 21:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Himachal: हाईकोर्ट की कृषि विवि पालमपुर को चेतावनी... दो हफ्ते में फैसला लागू करने को कहा #CityStates #Shimla #HighCourtOrder #VaranasiLiveNews