हिमाचल: हाईकोर्ट ने कहा- उच्च ओहदे की जिम्मेदारी संभाली तो एसीआर भी होगी अपग्रेड, रिव्यू डीपीसी करे सरकार
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी सरकारी कर्मचारी ने प्रतिनियुक्ति पर मूल पद से उच्च पद की जिम्मेदारी संभाली है तो पदोन्नति के समय उस अवधि की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) एक स्तर ऊपर ग्रेड की जानी चाहिए। न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज ने याचिकाकर्ता राकेश कुमार की याचिका का निपटारा करते हुए राज्य सरकार को तीन महीने के भीतर रिव्यू डीपीसी करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने आदेश दिया कि डीआईजी (जेल) के पद पर सेवाओं को देखते हुए एसीआर को एक स्तर ऊपर मानकर डिप्टी कमांडेंट जनरल के पद पर पदोन्नति के लिए पुनर्विचार किया जाए।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalHighCourt #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 26, 2026, 21:12 IST
हिमाचल: हाईकोर्ट ने कहा- उच्च ओहदे की जिम्मेदारी संभाली तो एसीआर भी होगी अपग्रेड, रिव्यू डीपीसी करे सरकार #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalHighCourt #VaranasiLiveNews
