Rohtak News: गर्मी ने छुड़ाए विभाग के पसीने, 100 लाख यूनिट पार हुई बिजली खपत
संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। भीषण गर्मी की वजह से बिजली की खपत ने अब तक के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दैनिक खपत पहली बार जुलाई में 100 लाख यूनिट के पार पहुंच गई है। बढ़ते लोड को देखते हुए बिजली निगम को देर रात अघोषित कट लगाने पड़ रहे। इससे पूरा शहर एक घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा।बिजली निगम की ओर से बिजली के लोड को कम करने के लिए रात 12 से 3 बजे के बीच अलग-अलग इलाकों में 30-45 मिनट के कट लगाने पड़ रहे हैं। शहर में बुधवार की रात करीब एक घंटे का ब्लैकआउट रहा। ग्रामीण क्षेत्र में चार बार ब्लैकआउट रहा। बिजली कट की वजह से शिकायतें भी आईं। जुलाई में अब तक चार बार बिजली की खपत 100 के पार पहुंची है। 1 जुलाई को 105 लाख यूनिट, 4 जुलाई को 101.13 लाख यूनिट, 13 जुलाई को 101.15 लाख यूनिट व 15 जुलाई को 103.41 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई है। उधर, बिजली सुविधा केंद्र पर 24 घंटे में 2000 से अधिक शिकायतें पहुंची हैं। ज्यादातर शिकायतें लो वोल्टेज, ट्रिपिंग और कटौती को लेकर हैं। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता बिजेंद्र नरवाल ने कहा कि लोड कम करने के लिए एलआर (लोड रिस्ट्रिक्शन) कट लगाने पड़ रहे हैं। जंपर टूटने और इंसुलेटर प्रभावित होने से रहे ब्रेकडाउन बुधवार रात को जंपर टूटने और इंसुलेटर प्रभावित होने से कई स्थानों पर ब्रेकडाउन के कारण घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शास्त्री नगर में ब्रिज सर्किट के कारण 1 घंटा 10 मिनट, चिमनी में इंसुलेटर प्रभावित होने से 1 घंटा 45 मिनट, निंदाना में जंपर टूटने से 1 घंटा 50, जसिया में तार से पेड़ की टहनियां छूने से 1 घंटा 50 मिनट, राजपुरा में जंपर टूटने से 1 घंटा 10 मिनट, सांपला डिवीजन के छारा में पेड़ की टहनियां छूने से 1:20 मिनट व हसनगढ़ में जंपर टूटने से 2 घंटे 15 मिनट बिजली गुल रही। ---------अब तक बिजली की खपत 15 जुलाई 2020 : 68.5915 जुलाई 2021 : 58.06 15 जुलाई 2022 : 71.11 15 जुलाई 2023 : 78.2115 जुलाई 2024 : 87.83 15 जुलाई 2025 : 75.7115 जुलाई 2026 : 103.41नोट : खपत लाख यूनिट में। ----------ओवरलोड कम करने के लिए रात को रहा ब्लैकआउट ग्रामीण क्षेत्रों में रात 11:15 बजे 45 मिनट का एलआर कट शहरी क्षेत्रों में रात 11:42 बजे 30 मिनट का एलआर कट ग्रामीण क्षेत्रों में रात 01:22 बजे 45 मिनट का एलआर कट शहरी क्षेत्रों में रात 02:10 बजे 30 मिनट का एलआर कट ग्रामीण क्षेत्रों में रात 03:30 बजे 45 मिनट का एलआर कट ग्रामीण क्षेत्रों में रात 04:47 बजे 45 मिनट का एलआर कट-----फोटो : 09 रात को करीब 12 बजे बिजली गुल हुई थी। इसके बाद करीब 3:30 बजे बिजली चालू हुई थी। गर्मी के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। - ओम प्रकाश। ------फोटो : 10 गर्मी की उमस ने जीना दूभर कर दिया है। रात भर बिजली के अघोषित कट से परेशानी उठानी पड़ रही है। इन्वर्टर में भी इतनी क्षमता नहीं रही। - सतपाल सिंधु। 10-सतपाल सिंधु।- फोटो : credit 10-सतपाल सिंधु।- फोटो : credit
#HeatwaveLeavesDepartmentSweating;ElectricityConsumptionCrosses100LakhUnits. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 16, 2026, 19:28 IST
Rohtak News: गर्मी ने छुड़ाए विभाग के पसीने, 100 लाख यूनिट पार हुई बिजली खपत #HeatwaveLeavesDepartmentSweating;ElectricityConsumptionCrosses100LakhUnits. #VaranasiLiveNews
