Una News: अंब में जांची नौनिहालों की सेहत

अंब (ऊना)। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय अंब के अंतर्गत नगर परिषद अंब के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-5 में शनिवार को बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोनिका कुमारी ने केंद्र में पंजीकृत जीरो से तीन वर्ष तक के 19 बच्चों और तीन से छह वर्ष तक के 26 बच्चों का लंबाई के अनुसार वजन मापा। स्वास्थ्य जांच के बाद राहत की बात यह रही कि केंद्र के सभी बच्चे सामान्य श्रेणी में पाए गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोनिका कुमारी ने महिलाओं को बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को केंद्र में बच्चों की लंबाई और वजन की जांच नियमित रूप से की जाती है। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा शारीरिक रूप से कमजोर या कुपोषण का शिकार तो नहीं हो रहा है। कार्यक्रम के अंत में बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों को बच्चों की सेहत के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। संवाद

#HealthOfInfantsCheckedInAmb #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 14, 2026, 18:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: अंब में जांची नौनिहालों की सेहत #HealthOfInfantsCheckedInAmb #VaranasiLiveNews