Jammu News: रामकृष्ण मिशन मेडिकल सेंटर में नई जांच सुविधाएं शुरू
जम्मू। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत रामकृष्ण मिशन मेडिकल सेंटर, उदयवाला में नई चिकित्सा सुविधाओं की शुरुआत की गई। आईओसीएल के उप महाप्रबंधक (एचआर-सीएसआर) अवतार कृष्ण रैना ने इन सुविधाओं का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन गुरुग्राम के सचिव स्वामी शांतात्मानंद और रामकृष्ण मिशन जम्मू के सचिव स्वामी यज्ञधारानंद भी मौजूद रहे। मेडिकल सेंटर में डेंटल जांच के लिए ओपीजी मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन और 20 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू किया गया। इन सुविधाओं से मरीजों को बेहतर जांच की सुविधा मिलेगी, जबकि सौर ऊर्जा संयंत्र से अस्पताल को नियमित बिजली मिल सकेगी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के सहयोग से लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में डॉक्टर, पैरामेडिकल कर्मचारी, स्वयंसेवक, श्रद्धालु और स्कूल के शिक्षक व विद्यार्थी भी शामिल हुए। ब्यूरो
#HealthNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 02, 2026, 02:46 IST
Jammu News: रामकृष्ण मिशन मेडिकल सेंटर में नई जांच सुविधाएं शुरू #HealthNews #VaranasiLiveNews
