Kullu News: बरसात से पहले बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

कुल्लू। जिले में बरसात के मौसम से पहले डेंगू और अन्य गंभीर बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा और उपचार संबंधी पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक कर गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखना है।बरसात के दौरान मच्छरों के तेजी से फैलने की आशंका को देखते हुए बड़े अस्पतालों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) तक दवाइयों और जांच सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। अस्पताल प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से बचाव को लेकर पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी है। लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की जा रही है। विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता सामग्री भी वितरित की जा रही है।विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी और बरसात के मौसम में डेंगू तेजी से फैलता है। इसकी जांच के लिए एनएस-1 और एलाइजा टेस्ट किए जाते हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीज का उपचार तय किया जाता है। संवादडेंगू से बचाव के लिए विभागीय स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निदेशालय की गाइडलाइन के अनुसार अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। डॉ. सुरेश, जिला स्वास्थ्य अधिकारी जिले में डेंगू सहित अन्य वायरस और जीवाणु जनित रोगों से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

#KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 18:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kullu news hp news



Kullu News: बरसात से पहले बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट #KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews