Gorakhpur News: रावत पाठशाला में 180 बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच

गोरखपुर। कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय रावत पाठशाला में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 180 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के दौरान ज्यादातर बच्चों में मौसम बदलने के कारण सर्दी-जुकाम और खांसी की शिकायत मिली। स्वास्थ्य टीम ने बच्चों को उनकी परेशानी के अनुसार दवाएं दीं और बीमारी से बचाव के लिए जरूरी सलाह भी दी।जिला अस्पताल की स्वास्थ्य टीम ने बच्चों की बारी-बारी से जांच की। इस दौरान उनका वजन भी कराया गया। शिविर में जिला अस्पताल के डॉ. विपिन राव, फार्मासिस्ट सुधीर कुमार और सहयोगी कर्मचारी दिनेश चंद ने स्वास्थ्य जांच में सहयोग किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वृजनंदन प्रसाद यादव, अध्यापिकाएं संगीता सिंह, अनीता सिंह और रेनुका गुप्ता मौजूद रहीं। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के बीएड प्रशिक्षु शिक्षकों ने भी बच्चों को कतारबद्ध करने और जांच कार्य में सहयोग किया।

#HealthCheck-upConductedFor180ChildrenAtRawatSchool #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 16, 2026, 01:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: रावत पाठशाला में 180 बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच #HealthCheck-upConductedFor180ChildrenAtRawatSchool #VaranasiLiveNews