UP: हेड कांस्टेबल ने खुद को बताया पत्रकार, चौकी इंचार्ज से हाथापाई...नेम प्लेट टूटी; कार को छुड़ाने पहुंचा था
Varanasi News: सड़क हादसे में बिहार से पकड़ी गई कार और चालक को छुड़ाने के लिए रामनगर थाने के एक हेड कांस्टेबल ने खुद को पत्रकार बताकर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के तमाचाबाद स्थित पुलिस चौकी पर रविवार की शाम हंगामा किया। इस दौरान चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों से भी उलझ गया। हाथापाई तक की नौबत हो गई। इस दौरान चौकी इंचार्ज का नेम प्लेट भी टूटकर गिर गया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर एसीपी राजातालाब ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, हेड कांस्टेबल की कार सीज कर दी गई है। 13 अप्रैल 2025 को भदोही के गोपीगंज निवासी संतोषी देवी की मिर्जामुराद क्षेत्र के गुड़िया गांव के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसमें प्राथमिक की दर्ज होने के बाद घटना में शामिल स्विफ्ट कार को चालक समेत बिहार से मिर्जामुराद पुलिस ने पकड़ा।
#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 23:41 IST
UP: हेड कांस्टेबल ने खुद को बताया पत्रकार, चौकी इंचार्ज से हाथापाई...नेम प्लेट टूटी; कार को छुड़ाने पहुंचा था #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
