Bareilly News: नशा करने के लिए रुपये नहीं दिए तो की दोस्त की हत्या

शाही। नशा करने के लिए रुपये न देने पर दोस्त ने गांव बीथम नौगवा निवासी आरिश खान उर्फ बाबू खान (25) की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी गांववासी एजाज उर्फ गुड्डे को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने उसको जेल भेजा है। गांव बीथम नौगवा निवासी आरिश खान 23 मार्च की शाम कहीं जाने की बात कहकर घर से निकले लेकिन लौटे नहीं। तलाशने पर भी परिजनों को कोई सुराग नहीं मिला। 25 मार्च की रात में पड़ोस के गांव बहादुरपुर निवासी अरविंद शर्मा के गन्ने के खेत में आरिश का शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। आरिश के पिता हनीफ खां ने 27 मार्च को थाने में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग उठाई थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। इसी क्रम में आरिश के दोस्त एजाज उर्फ गुड्डे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। एजाज ने सच्चाई उगल दी। उसने पुलिस को बताया कि आरिश दिल्ली से मजदूरी करके घटना से दो-तीन दिन पहले ही रुपये लेकर गांव लौटा था। उससे नशा करने के लिए खर्चा करने को कहा लेकिन आरिश ने नहीं किया। वह नशे के इंजेक्शन या स्मैक लेकर नहीं आया था, न ही उसने नशे के लिए रुपये दिए। इसी बात की खुन्नस निकालने के लिए उसने आरिश को बुलाकर डंडे से पीटा। उसका गला दबाकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि एजाज की निशानदेही पर डंडा बरामद किया गया है।

#HeMurderedHisFriendForNotGivingHimMoneyToBuyDrugs. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 09, 2026, 03:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: नशा करने के लिए रुपये नहीं दिए तो की दोस्त की हत्या #HeMurderedHisFriendForNotGivingHimMoneyToBuyDrugs. #VaranasiLiveNews