Haryana: सफाई कर्मचारियों ने 11 मई तक बढ़ाई हड़ताल, एससी बस्तियों में भी चलाएंगे जनसंपर्क अभियान
हरियाणा के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल को चार दिन और बढ़ा दिया है। अब हड़ताल 11 मई की शाम 5 बजे तक बढ़ गई है। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने हड़ताल बढ़ाने का निर्णय लिया है। संघ ने यह भी निर्णय लिया है कि अब अनुसूचित समाज की बस्तियों में जनसंपर्क करके हड़ताल को और मजबूत बनाया जाएगा।दमकल कर्मचारियों के समर्थन में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व महासचिव मांगेराम तिगरा ने सरकार को चेतावनी दी कि सरकार मांगों का समाधान करे। शास्त्री ने हरियाणा सरकार पर सफाई एवं दलित विरोधी होने का आरोप लगाया और कहा है कि सरकार ने प्रदेश के सफाई कर्मचारियों को हड़ताल करने के लिए मजबूर किया है।
#CityStates #Chandigarh-haryana #HaryanaSanitationWorkersStrike #Haryana government #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 14:01 IST
Haryana: सफाई कर्मचारियों ने 11 मई तक बढ़ाई हड़ताल, एससी बस्तियों में भी चलाएंगे जनसंपर्क अभियान #CityStates #Chandigarh-haryana #HaryanaSanitationWorkersStrike #Haryana government #VaranasiLiveNews
