Una News: डंगोह खास में हरपाल सिंह बने प्रधान, भगवान सिंह बने उपप्रधान
दौलतपुर चौक (ऊना)। डंगोह खास पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए स्पष्ट जनादेश दिया। पंचायत में प्रधान पद पर हरपाल सिंह ने जीत दर्ज की जबकि भगवान सिंह उपप्रधान निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और पंचायत क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया।प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। मतगणना के दौरान हरपाल सिंह को सर्वाधिक 1,769 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रसाल सिंह को 294 मत मिले, जबकि आशा कौशल को 285 वोट प्राप्त हुए। इस तरह हरपाल सिंह ने 1,475 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल कर पंचायत राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ साबित की। प्रधान पद के लिए कुल 2,423 मत डाले गए। इनमें 64 मत अमान्य पाए गए जबकि 11 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।उपप्रधान पद के लिए मुकाबला रोचक रहा। चार उम्मीदवारों के बीच हुए चुनाव में भगवान सिंह ने 817 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गोवर्धन सिंह को 727 मत मिले। वहीं शाह हुसैन को 715 और रोहित को 64 वोट हासिल हुए। भगवान सिंह ने 90 मतों के अंतर से उपप्रधान पद अपने नाम किया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया।
#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 23:49 IST
Una News: डंगोह खास में हरपाल सिंह बने प्रधान, भगवान सिंह बने उपप्रधान #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
