Hardoi: सर्राफा व्यापारी से लूट का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल, ये सामान हुआ बरामद
हरदोई जिले में टड़ियावां पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी बदमाश प्रियांशु त्रिवेदी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। शातिर तीन अप्रैल को सर्राफा व्यापारी सर्वेश रस्तोगी के साथ हुई बड़ी लूट की घटना में शामिल था। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। पुलिस के अनुसार, तीन अप्रैल 2026 को सर्राफा व्यापारी सर्वेश रस्तोगी निवासी गोपामऊ अपने पुत्र के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। बाजार पुरवा के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनकी मोटरसाइकिल रुकवाकर डिग्गी में रखा बैग लूट लिया था। बैग में सोने-चांदी के आभूषण और करीब 1.5 लाख रुपये नकद थे।
#CityStates #Kanpur #Hardoi #HardoiNews #HardoiCrimeNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 09:46 IST
Hardoi: सर्राफा व्यापारी से लूट का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल, ये सामान हुआ बरामद #CityStates #Kanpur #Hardoi #HardoiNews #HardoiCrimeNews #VaranasiLiveNews
